पूरनपुर: मुजफ्फरनगर में फार्मर के घर में बिजली कटते ही लाखों के जेवर चोरी, मामले में पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर के रहने वाले फार्मर रंजीत सिंह के घर पर शुक्रवार की रात लगभग 9:30 पर चोरों ने कमरे में घुसकर 5 सोने की चैन, 4 कंगन, 1 कड़ा और 6 अंगूठी सोने की सभी का बजन लगभग 20 तोले और 26 हजार रुपए चोरी हो गए। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।