रामगढ़ चौक: DM और SP ने संयुक्त रूप से विभिन्न बालू घाटों का निरीक्षण किया, आवश्यक दिशा निर्देश दिए
लखीसराय जिले के विभिन्न बालू घाटों का जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार तथा पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने कई अधिकारियों के साथ शनिवार 6 बजे निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार वे मंझवे के रास्ते नूनगढ़ बालू घाट पहुंचे। तत्पश्चात बट्टा रामपुर तथा शर्मा बालू घाट पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।