राजपुर: राजपुर पावर सब स्टेशन में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
Rajpur, Buxar | Apr 20, 2026 राजपुर प्रखंड क्षेत्र के राजपुर पावर सब स्टेशन के तहत आने वाले फीडर के सभी गांव में बिजली आपूर्ति सेवा आज सोमवार 20 अप्रैल को पूर्वाहन 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत कनीय अभियंता रौशन कुमार ने बताया कि पावर स्टेशन कोचस से राजपुर तक आने वाले हाईटेंशन तार की मरमती कार्य किया जा रहा है।