चौरीचौरा थाना परिसर में मंगलवार को त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम कुंवर सचिन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि डीजे पर अश्लील गाने नहीं बजेंगे और सड़को पर बाइक लेकर अनावश्यक रूप से हुड़दंग नहीं करेंगे। उन्होंने होलिका दहन में किसी भी विवादित स्थल पर नहीं किया जाएगा। त्योहार को शांति पूर्ण से मनाए।