पुष्पराजगढ़: अमरकंटक के मां नर्मदा मंदिर में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने की मां नर्मदा की आरती
अमरकंटक मां नर्मदा मंदिर में मंगलवार की शाम 8:00 बजे भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए पहुंचे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने मां नर्मदा मंदिर पहुंचकर महा आरती में शामिल हुए। इस दौरान कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल के साथ ही भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इसमें शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।