कालपी: कालपी में केनरा बैंक के पास महिला से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश सोने की चेन लूटकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
Kalpi, Jalaun | Jun 27, 2026 कालपी क्षेत्र में केनरा बैंक के पास शुक्रवार रात 8 बजे चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई। सब्जी खरीदने गए पति-पत्नी को निशाना बनाते हुए दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। बीच बाजार हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए जांच में जुटी है।