बड़हिया: बड़हिया में स्वागत सप्ताह की शुरुआत, गर्मी छुट्टी के बाद स्कूलों में तिलक और पुष्प वर्षा से बच्चों का हुआ अभिनंदन
गर्मी की छुट्टियों के बाद बड़हिया के सरकारी विद्यालयों में ‘स्वागत सप्ताह’ के तहत बच्चों का चंदन तिलक और पुष्प देकर स्वागत किया गया. सोमवार पूर्वाह्न 7 बजे विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए. शिक्षकों ने बताया कि “हर बच्चे का स्वागत, हर सपने का सम्मान” थीम के साथ बच्चों की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई से जुड़ाव बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.