फरसगांव: फरसगांव के हाई स्कूल ग्राउंड में डे-नाइट प्लास्टिक बॉल और पीपीएल 4 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
युथ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब (वायएससी) के तत्वावधान में फरसगांव के हाई स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को प्लास्टिक बॉल और पीपीएल - 4 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारम्भ रात 9 बजे मुख्य अतिथि जिला कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि घोष सहित अन्य अतिथियों की उपस्तिथि में किया गया। सभी अतिथियों का आतिशबाजी के साथ मांदरी नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया ।