धनौरा: मंडी धनौरा के गांव देहरा कादर बक्श में गेहूं की कटाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, अमरोहा रेफर
गांव देहरा कादर बक्श निवासी केसरी रविवार की सुबह करीब नौ बजे गेहूं की कटाई करने के लिए अपने खेत पर गए थे। वहां एक खेत में तेंदुआ के दिखाई पड़ने पर ग्रामीणों ने उसका पीछा किया। इस दौरान यहां छिपे बैठे तेंदुआ ने केसरी पर हमला कर दिया। पंजे से किए वार में उनके चेहरे व हाथ पर गंभीर चोट आई है। शोर मचाने पर तेंदुआ फर्लांग भरता हुआ नजदीक के खेत में दुबक गया।