धनौरा: गजरौला रेलवे स्टेशन रोड पर मिला अज्ञात बाबा का शव, पुलिस जांच में जुटी
आपको बता दे कि सोमवार को लगभग 1:00 बजे गजरौला रेलवे स्टेशन रोड पर एक अज्ञात बाबा का शव पड़ा मिला, वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाबा के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भिजवा दिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी, आसपास के व्यापारियों ने बताया है कि ऐसा प्रतीक हो रहा है जैसे बाबा की हार्ट अटैक से मौत हुई हो।