धनौरा: गजरौला में पारिवारिक विवाद के चलते किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
परिवार से विवाद होने के बाद किशोरी ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भिजवाया, मोहल्ला मायापुरी में रतन राम का परिवार रहता है। उनकी पुत्री भावना का परिवार में ही कुछ विवाद हो गया था और वह घर से नाराज होकर चली गई थी। इस दौरान भावना ने गांव अहरौला तेजवन के पास पहुंचकर ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर ली।