बिहारीगंज: सरकारी डॉक्टरों पर बैन को लेकर इंटक का हमला, संजय सिंह बोले- सरकार लागू नहीं कर पाएगी
बिहार में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक के फैसले पर इंटक ने सवाल उठाए हैं। जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार यह फैसला लागू नहीं कर पाएगी।उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर भत्ता भी लेंगे और चोरी-छिपे प्रैक्टिस भी करेंगे। पहले भी ऐसे फैसले फेल हो चुके हैं। संजय सिंह ने इसे सरकार का सिर्फ दिखावा बताया।