खंडवा नगर: पुलिस हथियार सप्लायर की कॉल हिस्ट्री खंगाल रही, आरोपी की दो साल की कॉल हिस्ट्री निकाली जा रही है
शहर में धारदार हथियारों की सप्लाई करने वाले आरोपी की पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी की दो साल की कॉल हिस्ट्री निकाली जा रही है। 8 अप्रैल को आरोपी प्रदीप पिता लक्ष्मण दास (30) निवासी फतेहपुर उंडरी (जिला कैथल, हरियाणा) को 29 तलवारों के साथ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। प्रदीप निहंग सरदार के वेश में था।