बूंदी: गुरुनानक कॉलोनी लू की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत घर के बरामदे में मृत मिला पोस्मार्टम करा शव परिजनों को सौपा
Bundi, Bundi | May 27, 2024 बूंदी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंगद मार्ग गुरुनानक कॉलोनी क्षेत्र में एक मकान में 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी मैं रखवाया। जहां परिजनों की उपस्थिति में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने लू के कारण मौत होना माना।