बूंदी: शहर के प्रमुख मार्गों पर दुकानों के बाहर लगे वाहनों से शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था
Bundi, Bundi | May 26, 2024 शहर के प्रमुख मार्ग खोजा गेट लंका गेट मीरा गेट पर दुकानों के बाहर यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। खोजा गेट रोड पर ऑटो चालक कार चालक जीप चालक अपने वाहन खड़ा कर देते हैं । यातायात पुलिस द्वारा खड़े वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जिसे लेकर आमजन परेशान है। शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर कई बार यातायात पुलिस को अवगत किया जा चुका है।