बूंदी: शहर की पुरानी धानमंडी में बीती रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कर चोरी करने का किया असफल प्रयास
Bundi, Bundi | May 26, 2024 बून्दी के इंद्रा मार्केट स्थित पुरानी धानमंडी में गंगवाल ट्रेडिंग कंपनी के बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। सुबह दुकान मालिक ललित गंगवाल दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रात को किसी अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की किंतु ताला टूट नहीं पाया। ललित ने इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।