पूर्णिया पूर्व: भट्ठा बाजार टीओपी पुलिस ने 40.59 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
भट्ठा बाजार टी०ओ०पी० पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल के साथ दिवा गश्ती एवं अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी हेतु थाना से प्रस्थान किये। दिवा गश्ती के क्रम में झंडा चौक के पास गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दालकोला से बैग में शराब लेकर दो व्यक्ति भट्ठा बाजार मार्केट दुर्गाबाड़ी रोड की तरफ से बस स्टेंड की तरफ जा रहा है।जिस दौरान दो व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ा गया।