पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया नगर निगम के पंच वर्षीय कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर नगर कार्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम
सोमवार को नगर निगम के पंच वर्षीय कार्यकाल के दूसरी वर्षगांठ पूरा होने के उपलक्ष्य में नगर निगम में शहर कि महापौर विभा कुमारी, डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता एवं नगर निगम के सभी वार्ड पार्षद ने संयुक्त रूप से 24 पाउंड का केक काटकर वर्षगांठ की खुशियां मनाई। मेयर डिप्टी मेयर एवं पार्षदों ने एक दुसरे को केक खिलाकर द्वितीय वर्षगांठ पूरा होने की शुभकामनाएं दी।