पूर्णिया पूर्व: मकर संक्रांति के अवसर पर सदर विधायक द्वारा कला भवन पूर्णिया में दही-चूड़ा भोज का किया गया आयोजन
पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका के द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर कला भवन पूर्णिया मंगलवार को दही चुरा भोज का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग शिरकत किये। वही महाकुंभ के तर्ज पर भव्य पंडाल किया गया था जगह-जगह महा कुंभ का लाइव प्रसारण भी दिखाया जा रहा था। मौके पर मौजूद सदर विधायक विजय खेमका आगंतुकों का सत्कार में लगे हुए दिखे।