लातेहार: लातेहार में होली पर्व को लेकर उमड़ी भीड़, रंग-अबीर-गुलाल की दुकानों पर सुबह से ही लगी रही लोगों की कतार
मंगलवार की सुबह 8:00 बजे से होली पर्व को लेकर लातेहार में सजी दुकानों में रंग अबीर एवं गुलाल लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। वहीं प्रशासन के रोक के कारण पटाखा नहीं मिलने पर लोगों में निराशा देखा गया। वहीं पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस बल की गश्ती तेज कर दी गई है। साथ ही कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर निगाह रखी जा रही है।