राजपुर: प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में 3 से 25 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
Rajpur, Buxar | Apr 3, 2026 राजपुर प्रखंड के सभी गांवों में आगजनी रोकने के लिए विद्युत विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। 3 से 25 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विद्युत कनीय अभियंता रौशन कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं, चना और अन्य फसल पककर तैयार है। तेज हवा से तार टूटने और शॉर्ट सर्किट से आग लगने का खतरा बना हुआ है।