कुरावली: कुरावली क्षेत्र में समाजसेवी की स्मृति में सपा विधायक तेज प्रताप यादव ने किया प्रतिमा का अनावरण, आयोजित हुआ कवि सम्मेलन
कुरावली ग्राम बलरामपुर (लखौरा-औछा रोड) में समाजसेवी देवीदयाल सिंह यादव की पुण्य स्मृति में प्रतिमा अनावरण एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद तथा विधायक तेजप्रताप यादव ने प्रतिमा का अनावरण एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।