बिसौली: वजीरगंज थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bisauli, Budaun | Apr 29, 2026 वजीरगंज थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शादाब पुत्र रियासत, निवासी ग्राम पुरसावा, थाना वजीरगंज है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं। इस बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।