राम जानकी मंदिर की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सुबह-सुबह ढहाए गए अवैध निर्माण
मंदसौर (दलौदा)। प्रशासन ने सोमवार सुबह भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दलौदा रेल क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर की बेशकीमती सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जमींदोज कर दिया गया।सुबह-सुबह हुई अचानक कार्रवाई मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने अलसुबह ही मोर्चा संभाल लिया था। जैसे ही जेसीबी और बुलडोजर की टीम मौके पर पहुंची, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने बिना कोई मौका दिए मंदिर की जमीन पर बने अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, भारी पुलिस बल तैनात :
कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था। इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व खुद क्षेत्र के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी कर रहे थे।
मौके पर मौजूद रहे ये मुख्य अधिकारी:प्रशासनिक टीम: एसडीएम शुभम् पाटीदार, तहसीलदार ब्रजेश मालवीय, और नायब तहसीलदार रवि पटेल।पुलिस टीम: एसडीओपी कीर्ति बघेल, दलौदा थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह डांगी, भावगढ़ थाना प्रभारी वरसिंह कटारा, अफजलपुर थाना प्रभारी हरीश मालवीय, और कचनारा चौकी प्रभारी भीमसिंह राठौर राजस्व टीम: राजस्व निरीक्षक (RI) और संबंधित क्षेत्र के पटवारी।
प्रशासन की सख्त चेतावनी: प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मंदिर और शासकीय जमीनों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद आस-पास के अन्य अतिक्रमणकारियों में भी खौफ का माहौल है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Mandsaur, Mandsaur | Aug 3, 2026