हरदोई: शहाबुद्दीनपुर मार्ग से कोतवाली शहर पुलिस ने 12 बोर तमंचे व कारतूस के साथ जिला बदर आरोपी को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | May 3, 2024 एसपी केशव चंद्र गोस्वामी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने 12 बोर एक तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया है।कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जिला बदर आरोपी चंदन पुत्र स्वर्गीय धनीराम निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया गया है।