तिलौथू: तुतला भवानी वाटरफॉल उफान पर आया, वन विभाग ने झरने के पास जाने पर रोक लगाई
तिलौथू थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी से निकलने वाले तुतला भवानी वॉटरफॉल का रौद्र रूप देखने को मिला है। चुकी रात भर मूसलाधार बारिश हुई है। जिसके कारण अचानक वॉटरफॉल में ऊफान आ गया है। वन विभाग ने वॉटरफॉल के आसपास जाने पर फिलहाल आम लोगों को रोक दिया है।चुकी पानी का बहाव काफी तेज है और पहाड़ से काफी तेजी से पानी वॉटरफॉल के माध्यम से नीचे गिर रही है।