तिलौथू: विशेष छापेमारी अभियान के दौरान मद्धनिषेध कांड में फरार चल रहा अभियुक्त बाबूगंज से गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी।
अवैध शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान के दौरान शराब कांड में फरार चल रहा अभियुक्त को पुलिस ने बाबूगंज से गिरफ्तार किया है । रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तिलौथू कांड संख्या 284/ 24 कांड में फरार चल रहा अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार पिता जगन चौधरी को बाबूगंज से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है ।