तिलौथू: इंद्रपुरी बाजार में ATM काटने की चोरों ने की कोशिश तो मुंबई में बज उठा सायरन, घटना की जांच में जुटी पुलिस
तिलोथू थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी बाजार में चोरों द्वारा एटीएम काटने की कोशिश कॉल सेंटर से आए एलर्ट के कारण असफल हो गई। एसपी विनित कुमार ने बताया कि तिलौथू थाना क्षेत्र में रात्रि एटीएम में सेंध लगा कर काटने के दो चोरों के प्रयास को समय पर मुंबई कॉल सेंटर से आए अलर्ट और त्वरित गति से पहुची पुलिस दल के द्वारा विफल कर दिया गया, जिससे चोर पैसा नहीं ले जा सके।