तिलौथू: अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान के दौरान अमझोर से एक शराब माफिया गिरफ्तार, एक पिकअप भी जब्त
रोहतास एसपी के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान के दौरान अमझोर इलाके से पुलिस ने एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया है वहीं 10 लीटर देसी महुआ शराब भी बरामद की गई है ।साथ ही एक पिकअप वैन भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वहीं अग्रत्तर कार्रवाई की जा रही है।