गुमला: भारतमाला परियोजना विवाद: महिलाओं को निर्वस्त्र करने और जातिसूचक गाली देने पर एसटी-एससी थाने में शिकायत
Gumla, Gumla | May 13, 2026 भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना को लेकर गुमला जिले में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब मामले में महिलाओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए एसटी-एससी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कोलपारा मौजा के ग्राम प्रधान टिपरु भगत ने एसटी-एससी थाना में शिवालया कंस्ट्रक्शन के लाइजिंग मैनेजर दिगंबर सिंह पर गंभीर आरोप लगाया