शाहजहांपुर: पूर्व सभासद ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, अभद्र भाषा में पत्र लिखकर बेटी का रिश्ता तुड़वाने का आरोप
चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले पूर्व सभासद ने शहर में स्थित एक मोहल्ले में अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। तीन महीने में ही उसकी शादी भी होना है। पूर्व सभासद ने तहरीर देकर बताया कि अंजान व्यक्ति ने अभद्र भाषा में लिखा पत्र वरपक्ष को भेज दिया। जिससे बेटी का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।