शाहजहांपुर: भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की लोकसभा चुनाव कार्यालय बिसरात रोड पर महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न
शाहजहांपुर महानगर में बिसरात रोड पर स्थित लोकसभा चुनाव कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा युवा मोर्चा हनुमत धाम मंडल कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ बूथ स्तर की तैयारी और लोकसभा चुनाव में जुटने का आवाहन किया गया।