शाहजहांपुर: नगर आयुक्त ने आगामी होली पर्व पर सरायंकाइयां एवं चौक क्षेत्र से निकलने वाले लाट साहब जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण
शाहजहांपुर महानगर में नगर आयुक्त कांता प्रसाद ने आगामी होली के पर्व पर सरायंकाइयां एवं चौक क्षेत्र से निकलने वाले लाट साहब के जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग जहां-जहां क्षतिग्रस्त है उसे दुरुस्त करने के निर्देश देने के साथ ही क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को भी देखा।