शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने खिरनीबाग कार्यालय पर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर की बैठक
शाहजहांपुर महानगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा खिरनी बाग कार्यालय पर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक के दौरान महानगर की विभिन्न सड़कों पर सीवर लाइन की खुदाई से व्यापारियों को हो रही समस्याओं पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने रणनीति तय करके मंगलवार को जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपने पर सहमति बनी।