शाहजहांपुर: SOG एवं सर्विलांस टीम के साथ सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने 2 करोड़ 20 लाख की अफीम के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर जिले की एसओजी एवं सर्विलांस टीम के साथ सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस के संयुक्त अभियान में बादशाह नगर चौराहे पर नाकेबंदी कर स्विफ्ट कार से दो अंतर्राज्यीय तस्करों के पास से 2 किलो 200 ग्राम अफीम 40 हजार रुपए नगद दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।