टिहरी: देवप्रयाग में SIR नोटिस सुनवाई 100% पूरी, लक्ष्य 3 दिन पहले हासिल
टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जारी 19,131 नोटिसों की सुनवाई निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली गई है। जिले भर में कुल 1 लाख 17 हजार से ज्यादा नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से 1 लाख 7 हजार से अधिक मामलों की सुनवाई हो चुकी है।