हमीरपुर: मौदहा में मीरा तालाब के ईदगाह के बड़े गेट का निर्माण रोककर कराया गया ध्वस्त
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के मीरा तालाब की ईदगाह के छोटे गेट का बड़ा गेट निर्माण करा रही ईदगाह कमेटी को प्रशासन ने रुकवा कर निर्माण कार्य ध्वस्त करवाया। उप जिलाधिकारी ने बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के निर्माण करने पर संबंधितों पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी।यह जानकारी गुरुवार को आठ बजे मिली है।