हरदोई: ग्राम पंचायत भदेउरा के सेक्रेटरी पर शिकायतकर्ता ने लगाया धमकाने का आरोप, डीएम से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Jan 30, 2024 विकासखंड हरियावां के ग्राम पंचायत भदेउरा के निवासी अरविंद कुमार ने सुबह 11 बजे डीएम से सेक्रेटरी द्वारा धमकाने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि ग्राम में फर्जी आवास दे रखे हैं, इसकी जब उन्होंने डीएम से ऑनलाइन शिकायत की तो सेक्रेटरी कमलेश कुशवाहा द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है।