हरदोई: सांडी क्षेत्र में सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट की घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Jan 29, 2024 साण्डी कस्बे के मोहल्ला सरामुल्लागंज निवासी आरिफ ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया है कि मेरे बड़े भाई रईस अनीस व अन्य भाई मिलकर मकान को बेच रहे हैं जिसमें हमें हिस्सा भी नहीं दे रहे हैं। मना करने पर दोनों भाइयों ने मिलकर रईस और अनीश ने लाठी डंडों से जमकर पीटा है।अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया पीड़ित के तहरीर के आधार पर पुलिस एक्शन ले रही है।