हरदोई: कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय के स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम का डीएम संग राजनैतिक दलों के नुमाइंदों ने किया निरीक्षण
Hardoi, Hardoi | Jan 30, 2024 मंगलवार सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय के स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम का निरीक्षण डीएम मंगला प्रसाद सिंह के साथ सभी राजनैतिक दलों के नुमाइंदों ने किया। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी के मद्देनजर ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखी हैं। डीएम ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में यह रूटीन निरीक्षण है।