हरदोई: जिला मुख्यालय पर कांग्रेस की न्याय यात्रा का हुआ समापन, जिलाध्यक्ष बोले- संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं राहुल गांधी
Hardoi, Hardoi | Jan 30, 2024 कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि जिले के सभी ब्लाकों में चलाई जा रही कांग्रेस की न्याय यात्रा का आज जिला मुख्यालय पर समापन हुआ है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक, न्यायिक व संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी निकले हुए हैं। आज महात्मा गांधी का शहीदी दिवस है और हम सब उनको नमन करते हुए सड़क पर निकले हैं। समूचा देश राहुल के साथ है।