नवाबगंज: बाराबंकी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 1 करोड़ की डकैती के दो आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 1 करोड़ 2 लाख रुपये की डकैती के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।