टीकमगढ़ पुलिस ने साइबर फ्रॉड का शिकार हुए एक युवक को उसके पैसे वापस कराए हैं। युवक ने 13 नवंबर को मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में की थी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसके पैसे वापस कराए हैं। बताया गया कि युवक के क्रेडिट कार्ड से दो किस्तों में 97847 रुपए कट गए थे।