टीकमगढ़: गैरा पुलिया के पास आवारा जानवर से टकराकर घायल हुआ बाइक चालक, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
गैरा पुलिया के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार होगया। कुमहेड़ी गांव निवासी रोहित नाम का व्यक्ति बाइक से बारोन गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में गैरा पुलिया के पास अचानक उसकी बाइक के सामने आवारा जानवर आ गया और बाइक आवारा जानवर से टकरा गई जिससे व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।