बाड़मेर: सदर थाना इलाके के नींबड़ी माता मंदिर के स्विमिंग पूल में 9वीं के स्टूडेंट की डूबने से हुई मौत, वार्डन पर FIR दर्ज
Barmer, Barmer | Jul 6, 2025 सदर थाना इलाके नींबड़ी माता मंदिर के दर्शन के बाद साथियों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने उतरा नवीं कक्षा का स्टूडेंट डूब गया। वह नहाते हुए गहराई में उतरा था जब डूबने लगा तो चिल्ला कर साथियों से मदद मांगी। किसी को तैरना नहीं आता था ऐसे में उसे बचाया ना जा सका। वह अपने साथियों की आंखों के सामने ही पानी में डूब गया। और उसकी मौत हो गई।