गुना नगर: संदेशखाली में कार्रवाई करने की मांग को लेकर महिलाओं ने गुना में किया प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के मामले में सकल हिन्दूसमाज मातृ शक्ति ने आज प्रदर्शन किया। हनुमान चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिये पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई।