गुना नगर: संदेशखाली में कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं ने हनुमान चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के मामले में सकल हिन्दू समाज मातृ शक्ति ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। हनुमान चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिये पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई। सकल हिन्दू समाज के बैनर तले महिलाएं हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुईं।