गुना नगर: गुना से अन्य शहरों में जाने वाली बसों की यातायात पुलिस ने की चेकिंग
पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर के निर्देशन में यातायात टी.आई. अजय प्रताप सिंह द्वारा बीती रात्रि को गुना से अन्य शहरों की ओर जाने वाली बसों की चेकिंग की गई। चेकिंग का उद्देश्य शराब का सेवन कर, बस चलाने वाले ड्राइवर्स को चेक करना था। चेकिंग में 30 से अधिक बसों के ड्राइवर्स का ब्रीद एनालाइजर टेस्ट किया गया।