ब्यौहारी: लापरवाही पड़ी भारी, ब्यौहारी थाने के उप निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी निलंबित
ब्यौहारी थाने में पदस्थ उप निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी को कार्य में लापरवाही एवं प्राप्त अन्य शिकायतों के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार विभागीय स्तर पर डायरी में एनडीपीएस एक्ट के मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने कारवाही की है। जानकारी बुधवार शाम 5 बजे सामने आई है।