बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मझौआ में हुई गोकशी, पुलिस छानबीन में जुटी
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मझौआ में गोकशी की वारदात हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है।